लाइव न्यूज़ :

देश को मिलने वाली आजादी अधूरी रहती अगर देश को संविधान नहीं मिलता: भूपेश बघेल

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:07 IST

Open in App

लखनऊ, 26 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ‘‘सदस्यता महाअभियान’’ की शुरूआत करते हुये कहा कि देश को आजादी अनगिनत नेताओं द्वारा जेल की यातनायें सहने और शहादत देने बाद मिली, लेकिन यह आजादी अधूरी रहती अगर हमें संविधान न मिलता।

पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश चुनाव की कमान संभाल रहे बघेल ने शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की ‘‘सदस्यता महाअभियान’’ की शुरूआत करायी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को आजादी अनगिनत नेताओं द्वारा जेल की यातनायें सहने एवं शहादत देने के बाद मिली लेकिन यह आजादी अधूरी रहती अगर हमें संविधान न मिलता।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है, सपने देखने का, सपने को सकार करने का अधिकार देता है। जिस पार्टी में महात्मा गांधी, पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, जैसे नेता रहे हों, जिन्होंने आजादी दिलाई एवं संविधान लिखने के लिए भीमराव अम्बेडकर जी को मौका दिया, उस कांग्रेस पार्टी का सदस्य होने पर मुझे गर्व है।’’

उन्होंने कहा,‘‘संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी है। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अगले 15 दिनों में एक करोड़ सदस्य बनाने का है, जिसे हम पूरा करेंगे।’’

बघेल ने कहा,‘‘ पार्टी हित से ऊपर उठकर, देश हित में हमारी पार्टी के नेताओं ने देश की एकता और अखण्ता के लिए अपना खून बहाया है। यहां तक अपना बलिदान भी दिया है।’’

बघेल ने कहा,‘‘ जब देश आजाद हुआ, भारत में सुई तक नहीं बनती थी। सुई से लेकर राकेट बनाने तक का कार्य कांग्रेस ने किया। और यह पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है? कांग्रेस ने सब कुछ दिया है। जो लड़ाने का, बरगलाने का काम कर रहें हैं, उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ आज किसान एमएसपी मांग रहा है। जब छत्तीसगढ़ में अनाज का समर्थन मूल्य से ज्यादा दाम दिया जा सकता है तो देश में क्यों नही? राहुल गांधी ने अनाज का समर्थन मूल्य पच्चीस सौ रूपये देने के लिए कहा था। अब हम अगले सत्र में 2500 से अधिक 2540 रूपये देने जा रहें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग