लाइव न्यूज़ :

देश की सांस फूल रही है, स्वास्थ्य मंत्री को कुछ और हकीकत दिख रही है : थरूर

By भाषा | Updated: May 9, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के इस बयान के लिए उनपर निशाना साधा कि पिछले सात दिनों में 180 जिलों से कोविड-19 के नए मामले नहीं आए हैं। थरूर ने कहा कि यह देखना बहुत दुखदायी है कि देश को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और स्वास्थ्य मंत्री को कुछ और हकीकत नजर आ रही है।

हर्षवर्धन ने मंत्रियों के समूह की 25 वीं बैठक में शनिवार को महामारी की स्थिति पर चर्चा की। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में देश के 180 जिलों से संक्रमण के नए मामले नहीं आए हैं।

थरूर ने हर्षवर्धन की टिप्पणी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह देखना दुखदायी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को कुछ और हकीकत दिख रही है जबकि पूरा देश सांसों के लिए जूझ रहा है और दुनिया भारतीयों की बदहाली को देख रही है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा, ‘‘क्या कोई सोच सकता है कि (अमेरिका में व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार) डॉ फाउची एसएमएस भेजे जाने का जश्न मना रहे हैं, फर्जी दवाओं और अप्रमाणित चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दे रहे हैं? हमारे आंकड़ों पर कोई भरोसा नहीं करता है।’’

थरूर ने हर्षवर्धन के कुछ दिन पहले के एक और ट्वीट को टैग किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘हमारे विश्व स्तरीय को-विन मंच ने विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के लिए लाभार्थियों के सुगम पंजीकरण का मार्ग प्रशस्त किया।’’

हर्षवर्धन ने ट्वीट में कहा था कि महज तीन घंटे में, 80 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया, 1.45 करोड एसएमएस भेजे गए और 38.3 करोड़ ‘एपीआई हिट’ दर्ज किए गए।

हर्षवर्धन पर तंज कसते हुए थरूर ने पूछा कि ‘‘क्या एसएमएस भेजा जाना कोविड-19 से निपटने में सफलता का संकेतक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर