देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए: राहुल

By भाषा | Updated: March 9, 2021 12:06 IST2021-03-09T12:06:41+5:302021-03-09T12:06:41+5:30

The country should be prepared for a war separate from the border: Rahul | देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए: राहुल

देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए: राहुल

नयी दिल्ली, नौ मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है।’’

समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The country should be prepared for a war separate from the border: Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे