लाइव न्यूज़ :

देश में इस साल नवंबर में पांच वर्षों में सर्वाधिक बारिश हुई : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि देश में नवंबर महीने में 645 बार भारी बारिश हुई और 168 बार बहुत भारी बारिश हुई, जो पिछले पांच वर्षों में इस महीने में सर्वाधिक है।

इस महीने में 11 बार अत्यधिक भारी बारिश (204.4 मिमी से अधिक) हुई, जो पिछले साल के आंकड़े के बराबर है। देश में 2019, 2018 और 2017 में क्रमश: शून्य, चार और एक बार अत्यधिक भारी बारिश हुई।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार देश में नवंबर महीने में 645 बार भारी बारिश (64.5 मिमी से 115.5 मिमी) और 168 बार भारी बारिश (115.6 मिमी से 204.5 मिमी) बारिश हुई, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।

प्रायद्वीपीय भारत में अत्यंत भारी बारिश से लेकर बहुत भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश में 44, तमिलनाडु में 16 और कर्नाटक में 15 और केरल में तीन लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर में सामान्य बारिश 30.5 मिमी की तुलना में 56.5 मिमी बारिश हुई, यानी 85.4 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। प्रायद्वीपीय भारत में 160 प्रतिशत ज्यादा बारिश (232.7 मिमी) हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष नवंबर में पांच बार कम दबाव के क्षेत्र वाली प्रणाली बनी जबकि औसत 2.4 है। इसका कारण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश है।

प्रायद्वीपीय भारत में मौसम विज्ञान विभाग के पांच संभाग हैं -- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम; रायलसीमा; केरल और माहे तथा दक्षिण दूरवर्ती कर्नाटक।

आईएमडी का कहना है कि क्षेत्र में दिसंबर में सामान्य से अधिक बारिश (लंबी अवधि के औसत से 132 फीसदी अधिक) होने की संभावना है।

1961 से 2010 तक के आंकड़े के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत में लंबी अवधि की बारिश का औसत दिसंबर में 44.54 मिलीमीटर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है