देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता, प्रतिबद्धता की जरूरत : देवगौड़ा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 11:22 IST2021-02-10T11:22:24+5:302021-02-10T11:22:24+5:30

The country needs political intelligence, commitment of Ghulam Nabi Azad: Deve Gowda | देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता, प्रतिबद्धता की जरूरत : देवगौड़ा

देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता, प्रतिबद्धता की जरूरत : देवगौड़ा

बेंगलुरु, 10 फरवरी पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गलाम नबी आजाद की सदन से विदाई पर जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू्-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को कई वर्षों की दोस्ती और भाई-चारे के लिए शुक्रिया अदा किया।

देव गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ देश को उनकी राजनीतिक बुद्धिमत्ता तथा प्रतिबद्धता की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि देश को और कई वर्षों तक उनकी सेवाएं मिलेंगी।’’

राज्यसभा में आजाद का कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The country needs political intelligence, commitment of Ghulam Nabi Azad: Deve Gowda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे