लाइव न्यूज़ :

देश इतना मजबूत है कि अरुणाचल में किसी तरह के दु:साहस का करारा जवाब दे सकता है : राज्यपाल

By भाषा | Updated: February 20, 2021 19:27 IST

Open in App

ईटानगर, 20 फरवरी अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा ने शनिवार को कहा कि देश इतना मजबूत है कि सीमावर्ती राज्य में किसी भी तरह के ‘‘दु:साहस’’ का ‘‘करारा जवाब’’ दिया जाएगा।

राज्यपाल यहां अरुणाचल प्रदेश के 35वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी बाहरी ताकत अरुणाचल की एक ईंच जमीन भी नहीं छीन सकती है। देश इतना मजबूत है कि किसी भी दु:साहस का जवाब दे सकता है।’’

चीन अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्सा के तौर पर मान्यता नहीं देता है और इसे दक्षिण तिब्बत बताता है। इसने जनवरी में कहा था कि राज्य का ‘‘निर्माण अवैध रूप से’’ चीन की जमीन पर किया गया जबकि भारत का लगातार कहना है कि पूर्वोत्तर का राज्य देश का अभिन्न अंग है।

राज्यपाल का बयान लद्दाख में पैंगोंग झील इलाके के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से दोनों देशों की सेना के पीछे हटने के दो दिन बाद आया है।

राज्य के सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्यों को गति देने के केंद्र के प्रयासों का जिक्र करते हुए मिश्रा ने कहा कि अन्य सुविधाओं के साथ दो हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश में लोगों के नशे का आदी बनने और ‘‘बंदूक की संस्कृति’’ बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य