लाइव न्यूज़ :

देश में 19 अप्रैल से करीब 7,115 टन तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति, रेलवे ने कहा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई भारतीय रेलवे ने 19 अप्रैल से 444 से अधिक टैंकरों में लगभग 7,115 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) को विभिन्न राज्यों में पहुंचाया है। रेलवे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रेलवे ने कहा कि बुधवार को 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेनों ने लगभग 800 टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप पहुंचायी। अब तक 115 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने अपनी यात्रा पूरी की है।

रेलवे ने बताया कि महाराष्ट्र में 407 टन जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति की गई है। जबकि, उत्तर प्रदेश में लगभग 1,960 टन, मध्य प्रदेश में 361 टन, हरियाणा में 1,135 टन, तेलंगाना में 188 टन, राजस्थान में 72 टन, कर्नाटक में 120 टन और दिल्ली में 2,748 टन से अधिक ऑक्सीजन की खेप पहुंचायी गयी है।

तमिलनाडु में पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ बृहस्पतिवार रात को पहुंचेगी। यह ट्रेन 80 टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर दुर्गापुर से चेन्नई पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?