देश ने विधि-न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण शख्सियत खो दी: सोराबजी के निधन पर राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: April 30, 2021 12:26 IST2021-04-30T12:26:11+5:302021-04-30T12:26:11+5:30

The country has lost the important personality of the legal-justice system: President on Sorabji's death | देश ने विधि-न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण शख्सियत खो दी: सोराबजी के निधन पर राष्ट्रपति

देश ने विधि-न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण शख्सियत खो दी: सोराबजी के निधन पर राष्ट्रपति

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के निधन पर शुक्रवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उनके जाने से देश ने विधि-न्याय व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी शख्सियत खो दी।

सोराबजी का दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह कोविड-19 संक्रमण का इलाज करा रहे थे। सोराबजी की उम्र 91 साल थी।

राष्ट्रपति कोविंद ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सोली सोराबजी के निधन से हमने भारत की विधि-न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण शख्सियत खो दी। वह उन चुनिंदा लोगों में थे, जिन्होंने संवैधानिक कानून और न्याय प्रणाली के विकास को गहराई से प्रभावित किया। पद्म विभूषण से सम्मानित सोराबजी सबसे प्रख्यात न्यायविदों में से एक थे। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदना।’’

सोराबजी ने 1989-90 और 1998-2004 तक भारत के अटॉर्नी जनरल के तौर पर सेवा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The country has lost the important personality of the legal-justice system: President on Sorabji's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे