लाइव न्यूज़ :

देश ने एक महान रक्षा रणनीतिकार, देशभक्त खो दिया : जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर आरएसएस ने कहा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर आरएसएस ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि देश ने एक ‘‘महान रक्षा रणनीतिकार तथा सच्चा देशभक्त’’ खो दिया है।

आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि जनरल रावत के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ‘‘पराक्रम का नया आयाम’’ स्थापित किया था।

होसबाले ने बयान जारी कर कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की अचानक मृत्यु होना स्तब्धकारी है और देश के लिए बड़ा नुकसान है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने साहस का नया आयाम स्थापित किया था।’’ उनके बयान को आरएसएस ने ट्वीट भी किया।

आरएसएस नेता ने कहा, ‘‘उनकी मृत्यु से देश ने एक महान सुरक्षा रणनीतिकार, एक सच्चे देशभक्त और एक योग्य नेता को खो दिया है। आरएसएस जनरल रावत, उनकी पत्नी और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सैनिकों की मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि देता है।’’

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

भारतीय वायु सेना एवं अन्य अधिकारियों ने कहा कि जनरल रावत और अन्य लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर संभवत: धुंध के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इस पर सवार 13 लोगों की मृत्यु हो गई। एक व्यक्ति दुर्घटना में बच गया है जिसका इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे