लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में 280 डीडीसी सीटों के लिए मतगणना मंगलवार को होगी

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:44 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 दिसम्बर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की 280 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी।

राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में आठ चरणों में हुए इन चुनावों में 450 से अधिक महिला उम्मीदवारों समेत कुल 2178 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

पहले चरण का मतदान 28 नवम्बर को हुआ था और आठवें एवं अंतिम चरण का मतदान 19 दिसम्बर को हुआ था। कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इन चुनावों में 57 लाख पात्र मतदाताओं में से 51 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

कश्मीर केन्द्रित मुख्य धारा की सात राजनीतिक पार्टियों ने गुपकर घोषणा पत्र गठबंधन (पीएजीडी) के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इन पार्टियों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल हैं।

मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिये गये है और केन्द्र शासित प्रदेश के सभी 20 जिलों में सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी।

राज्य चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने रविवार को मतगणना प्रक्रिया के लिए तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी।

शर्मा ने कहा, ‘‘निर्वाचन अधिकारी प्रत्येक डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना प्रक्रिया के प्रभारी होंगे। पारदर्शिता बनाये रखना सुनिश्चित करने के वास्ते पूरी मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच