लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रवासियों के दिल में बसी एक सुनहरी याद है शिवाजी महाराजा का राजतिलक : महाराष्ट्र

By भाषा | Updated: June 6, 2021 14:55 IST

Open in App

मुंबई, छह जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 1674 में मराठा साम्राज्य के ‘छत्रपति’ बने योद्धा शिवाजी महाराज को ‘शिव राज्याभिषेक दिवस’ पर श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि शिवाजी का राजतिलक महाष्ट्रवासियों के दिल में बसी एक सुनहरी याद है।

शिवाजी के राज्याभिषेक का जश्न मनाने के लिए सामान्य समय में रायगढ़ जिले में जन रैलियां आयोजित की जाती थीं, लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस मौके पर लगातार दूसरे साल कोई जनसमारोह नहीं किया गया।

रायगढ़ जिले के महाड में स्थित किला छत्रपति शिवाजी द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य का राजा बनाए जाने के बाद 1674 में रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाया और यहां कई निर्माण कार्य किए।

ठाकरे ने कहा कि महान योद्धा शिवाजी महाराज ने एक कल्याणकारी राज्य स्थापित किया और अपनी मातृभूमि को सर्वाधिक प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘शिव राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उद्धव बाबासाहेब ठाकरे ने स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह एक सुनहरी याद है जो महाराष्ट्रवासियों के दिल में बसी है।’’

शिवाजी महाराज का छत्रपति के रूप में औपचारिक राज्याभिषेक छह जून, 1674 को महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में हुआ था।

शिवाजी महाराज के वंशज एवं भाजपा सांसद छत्रपति संभाजीराजे इस अवसर पर रायगढ़ किले गए।

संभाजीराजे ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘इस साल, शिव राज्याभिषेक समारोह में दुर्लभ सिक्के ‘होन’ को भी शामिल किया जाएगा, जो शिवाजी महाराज के युग की प्राचीन वस्तुओं का हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 'होन' शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित स्वराज की संप्रभुता और समृद्धि का प्रतीक है। यह केवल एक मुद्रा नहीं है, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव का प्रतीक है और एक सच्चा राष्ट्रीय खजाना है।’’

मराठा नेता ने कहा, ‘‘रायगढ़ की पवित्र मिट्टी में मिली यह प्राचीन वस्तु इस ऐतिहासिक अवसर की गवाह बनेगी।’’

उन्होंने रोशनी से सजे रायगढ़ किले की तस्वीर भी साझा कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos