लाइव न्यूज़ :

असम में ईवीएम मशीन को लेकर चल रहे विवाद की जांच होनी चाहिए : गहलोत

By भाषा | Updated: April 3, 2021 00:07 IST

Open in App

जयपुर, दो अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि असम में ईवीएम मशीन को लेकर चल रहे विवाद पर चुनाव आयोग को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी। उन्होंने इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘असम ईवीएम प्रकरण में चुनाव आयोग को कांग्रेस की ओर से पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार द्वारा दाखिल याचिका को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले ही ईवीएम को लेकर विवाद चल रहा है, ऐसे में चुनाव आयोग को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी जो यहां नहीं दिखी। इसकी जांच होनी चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि असम में पाथरकांडी से भाजपा उम्मीदवार की कार से मतदान में इस्तेमाल हुई ईवीएम बरामद होने के बाद कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध करते हुए मांग की कि राज्य में छह अप्रैल को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव के लिये सुरक्षा बढ़ाई जाए।

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनावों के समय प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरूपयोग कर सरकारों को गिराने के प्रयास भाजपा के तौर-तरीके बन गये है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी जानते है कि पश्चिम बंगाल में इस तरीके का उपयोग करते हुए भाजपा ने बडी संख्या में तृणमूल कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी में लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे