लाइव न्यूज़ :

बिहार के मौजूदा एनडीए सरकार में विरोधाभास खुलकर नजर आता है: चिराग पासवान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2022 18:57 IST

चिराग पासवान ने आज कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए का मतलब नीतीश कुमार कहते हैं, तो इसमें वे क्या गलत बोल रहे हैं। जो लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा ने यह बात बिल्कुल सच कही है, क्योंकि नीतीश कुमार के सामने भाजपा नतमस्तक दिखती है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग बोले नीतीश कुमार जल्द गठबंधन ने करने वाले हैं बदलावकहा- राष्ट्रपति चुनाव के बाद गठबंधन में बदलाव जरूर दिखेगा

पटना: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने आज कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए का मतलब नीतीश कुमार कहते हैं, तो इसमें वे क्या गलत बोल रहे हैं। जो लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा ने यह बात बिल्कुल सच कही है, क्योंकि नीतीश कुमार के सामने भाजपा नतमस्तक दिखती है। नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ जाते हैं, बावजूद इसके भाजपा के विधायक बिहार में उनके सामने नतमस्तक दिखते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के मौजूदा एनडीए सरकार में विरोधाभास खुलकर नजर आता है। चिराग ने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन में कुछ बदलाव करने वाले हैं। राष्ट्रपति चुनाव के बाद गठबंधन में बदलाव जरूर दिखेगा। 

उन्होंने कहा कि वो भविष्य में गठबंधन के साथ जुड़ेंगे और गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह गठबंधन किसके साथ होगा, वो इसे उस समय तय करेंगे। चिराग ने कहा कि बात चाहे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का मामला हो, जातिगत गणना, अग्निपथ योजना, सेंट्रल यूनिवर्सिटी या फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून इन सभी मुद्दों पर भाजपा और जदयू के बीच विरोधावास दिखाई देता है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का खुलकर विरोध भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष करते दिखते हैं। इस तरह एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में एक अलग गठबंधन तैयार हो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। चिराग ने कहा कि जब हर विषयों पर विरोधाभास रहने के बावजूद एक साथ क्यों है? एक मात्र कारण सत्ता की लालच है। मीडिया ने पूछा कि अब आप किस तरफ जाएंगे तब चिराग ने कहा कि यह चुनाव के वक्त ही तय करेंगे कि महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे या फिर एनडीए का हिस्सा? उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को जो प्राथमिकता देता उसके साथ हम जाएंगे।

लोजपा सांसद ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान की जयंती पर आगामी पांच जुलाई को उनकी पहली मूर्ति का अनावरण उनके कार्यक्षेत्र हाजीपुर में किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भी निमंत्रण भेजा है। उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि रामविलास पासवान की पहली मूर्ति के अनावरण में सभी लोग आएं। 

चिराग ने कहा कि पशुपति कुमार पारस मुझे अपना भतीजा न मानें, लेकिन वो मेरे चाचा हैं, और इस नाते मैंने उन्हें भी निमंत्रण भेजा है। यह उनके ऊपर है कि वो आते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में रामविलास की प्रतिमा लगाई जाएगी। जिसकी शुरुआत उनके कर्म भूमि हाजीपुर से की जाएगी। चिराग ने कहा कि स्व। रामविलास पासवान की 76वीं जयंती पर बाबा चौहरमल नगर में 6 फीट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए यह बड़ा दिन है। पुत्र होने के नाते मेरे लिए भावुक दिन है। कार्यक्रम में परिवार के सभी लोग मौजूद रहेंगे। रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाए जाने पर कहा कि लोजपा (रामविलास) पार्टी खुद पद्मभूषण रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने में समर्थ है। पार्टी सरकार के दया पर नहीं है। हमलोगों ने फैसला लिया है कि बिहार के सभी जिलों में पार्टी की तरफ से रामविलास पासवान की प्रतिमा लगायी जाएगी।

टॅग्स :चिराग पासवानराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी