लाइव न्यूज़ :

असम में बंद एचपीसीएल पेपर मिल के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से बकाया भुगतान की अपील की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:02 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार अक्टूबर असम में हिंदुस्तान पेपर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बंद पेपर मिल के ठेकेदारों के एक संगठन ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से अपील की है कि इसके सदस्यों के लंबित बकाया का भुगतान करें।

नौगांव पेपर मिल ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेपर मिल के 2017 में बंद होने से पहले इकाई के संचालन में ठेकेदारों, आपूर्तिकर्ताओं और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के बांस उत्पादकों ने काफी मदद की।

शर्मा ने कहा कि उन्हें जो काम दिए गए उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से किया। उन्होंने कहा कि मिल बंद होने से ‘‘हम असहाय और बेरोजगार हो गए हैं। हमने विभिन्न ठेकों और नौगांव पेपर मिल में आपूर्ति के लिए जो खर्च किए हैं, वे पिछले पांच वर्षों से बकाया हैं।’’

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं की बकाया राशि को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने भी स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन को उम्मीद है और मुख्यमंत्री में विश्वास है कि वह मामले पर गौर करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए पहल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए