लाइव न्यूज़ :

संविधान में बंगाल में हो रही हिंसा से निपटने के कई प्रावधान मौजूद हैं : बाबुल सुप्रियो

By भाषा | Updated: November 20, 2020 14:06 IST

Open in App

कोलकाता, 20 नवम्बर केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस को ‘‘मतदाताओं को डराना-धमकाना’’ बंद करना चाहिए, अन्यथा संविधान में इससे निपटने के प्रावधान मौजूद हैं।

सुप्रियो ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 130 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।

उन्होंने एक स्थानीय समाचार चैनल को कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस को अपने तौर-तरीके बदलने चाहिए। चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं। अगर तृणमूल के सदस्यों को लगता है कि वे मतदाताओं को डरा-धमका सकते हैं और राजनीतिक हिंसा कर सकते हैं, तो संविधान में इससे निपटने के प्रावधान मौजूद हैं।’’

सुप्रियो ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है।

यहां चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि तृणमूल को सत्ता में लाने वाले लोग अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से ही वर्तमान सरकार को गिराएं।’’

वहीं, तृणमूल ने कहा कि सुप्रियो ऐसा कहकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का संकेत दे रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा, ‘‘ अगर वह राज्य में धारा 356 लगाने का संकेत दे रहे हैं, तो वह पहले उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात करें, जहां कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे