लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के हमले में दारोगा और सिपाही घायल

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:11 IST

Open in App

शाहजहांपुर, 21 नवंबर शाहजहांपुर जिले में कथित तौर पर मानसिक रूप से बीमार एक व्‍यक्ति ने पुलिस दल पर हमला किया जिसमें एक दारोगा और एक सिपाही घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक एस आनन्‍द ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात थाना बंडा के नवदिया गांव में रहने वाला परविंदर सिंह उर्फ काला अपनी पत्नी रमनदीप के साथ मारपीट कर रहा था कि तभी किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी ने पुलिस दल पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें बंडा थाने के दारोगा रमेश कुमार तथा सिपाही अमित चौहान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने थाने में सूचना दी और उसके बाद पहुंचे अतिरिक्त बल ने आरोपी पर जाल डालकर उसे पकड़ा।

उन्होंने बताया कि इसी बीच व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी को लोहे की रॉड से क्षतिग्रस्त कर दियाl

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी परविंदर सिंह अत्यधिक नशा करता था जिसके चलते उसकी स्थिति अर्द्धविक्षिप्‍त जैसी हो गई है।

उन्होंने बताया कि उसका सितारगंज के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था और वहां से कुछ दिन पूर्व वह अपने घर आया थाl

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर रात में ही उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos