लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी की ओर धमकाने के अंदाज मे बढ़ने पर कांग्रेस की किरकिरी, बीजेपी ने की निलंबन के लिये नोटिस की मांग

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:31 IST

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित अभद्र आचरण के लिये कांग्रेस के दो सांसदों को निलंबित करने के लिये स्पीकर ओम बिरला को नोटिस दिया ।

Open in App
ठळक मुद्दे संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से दिये गये नोटिस में कांग्रेस के दो सदस्यों को संसद के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिये निलंबित करने के प्रस्ताव लाने की मांग की गई है । स्मृति के बयान के दौरान ही कांग्रेस के टी एन प्रतापन एवं कुछ सदस्य विरोध करते हुए अपनी सीट से उठकर आसन की ओर बढ़ने लगे । 

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित अभद्र आचरण के लिये कांग्रेस के दो सांसदों को निलंबित करने के लिये स्पीकर ओम बिरला को नोटिस दिया । संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से दिये गये नोटिस में कांग्रेस के दो सदस्यों को संसद के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिये निलंबित करने के प्रस्ताव लाने की मांग की गई है ।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसमें कहा गया है कि कांग्रेस सदस्य टी एन प्रतापन और डीन कारियाकोसे ने अगर अपने आचरण के लिये सदन में बिना शर्त माफी नहीं मांगी तब उन्हें निलंबित किया जाए ।

सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में नियम 374 का हवाला दिया जायेगा । उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाये जाने की घटना पर लोकसभा में चर्चा के दौरान स्मृति ईरानी और कांग्रेस के कुछ सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी । स्मृति के बयान के दौरान ही कांग्रेस के टी एन प्रतापन एवं कुछ सदस्य विरोध करते हुए अपनी सीट से उठकर आसन की ओर बढ़ने लगे । 

टॅग्स :स्मृति ईरानीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं