लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता के बेटे ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर पिता की ‘अवैध हिरासत’ खत्म करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 16:40 IST

Open in App

झांसी (उप्र) 28 दिसंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्‍य के पुत्र गौरव जैन ने सोमवार को भारत के प्रधान न्‍यायाधीश को पत्र लिख कर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपने पिता सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं का उत्‍पीड़न रोकने की मांग की है। उन्‍होंने न्यायमूर्ति से मामले का स्‍वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

प्रधान न्‍यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े को पत्र लिखकर गौरव जैन ने कहा है, ''पिछले चार दिनों से पुलिस ने उनके पिता को घर पर नजरबंद किया है। इस रवैये से क्षुब्‍ध होकर उनके पिता ने रविवार से घर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।''

जैन ने कहा कि कांग्रेस की गाय बचाओ- किसान बचाओ पदयात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए पिछले चार दिनों से पुलिस ने पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद किया है। उन्होंने न्यायमूर्ति बोबड़े से उत्‍पीड़न की जांच कराने एवं न्‍याय की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पिता को पिछले चार दिनों से घर में नजरबंद रखा गया है और उन्‍हें पूजा-अर्चना के लिए भी बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन द्वारा जानबूझकर उनके पिता को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा, ''मेरे पिता को मूलभूत अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और अघोषित आपात काल जैसी स्थिति बना दी गई है।''

जैन ने पत्र में प्रधान न्यायाधीश से अपने पिता के मूलभूत अधिकारों का हनन होने से रोकने के लिए जांच करने और उन्हें नजरबंदी से तत्काल रिहा करने का आदेश देने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे