लाइव न्यूज़ :

दलितों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, 26 नवंबर को 'संविधान दिवस समारोह'

By भाषा | Updated: November 18, 2018 12:42 IST

इससे पहले इस साल 23 अप्रैल को कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने ‘संविधान बचाओ’ सम्मेलन का आयोजन किया था जिसमें राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का आरोप लगाया था।

Open in App

देश के कई राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस दलितों के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में है और इसी के तहत वह आगामी 26 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दलित समाज के प्रतिनिधि एवं चिंतक शामिल होंगे।

पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘संविधान दिवस’ समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अध्यक्ष राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। संविधान दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रमुख नितिन राउत ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार जिस तरह से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर हमले कर रही है, उसके खिलाफ हमें लड़ना होगा। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इन मुद्दों को लेकर हम सरकार को घेरेंगे।’’ 

राउत ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम के लिए हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित किया है और उनके शामिल होने की पूरी संभावना है।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस सरकार में दलित समाज बहुत परेशान है। एससी-एसटी कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया। बार-बार आरक्षण खत्म करने की बात की जा रही है। पदोन्नति में आरक्षण पर मोदी सरकार खामोश बैठी है। दलितों पर हमले हो रहे हैं। इन सवालों को लेकर दलित और कमजोर वर्ग के लोग इन चुनावों और लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे।’’ 

इससे पहले इस साल 23 अप्रैल को कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने ‘संविधान बचाओ’ सम्मेलन का आयोजन किया था जिसमें राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का आरोप लगाया था।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा