लाइव न्यूज़ :

'पूर्व एवं पश्चिम के चक्रवाती तूफानों के संगम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही है भारी बारिश'

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर देश के विभिन्न हिस्से में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफानों का संगम है। उत्तराखंड, केरल और कई अन्य राज्यों में भारी बारिश की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। यह बात मंगलवार को विशेषज्ञों ने कही।

जलवायु विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि केरल और उत्तराखंड में बारिश की तीव्रता ‘‘चिंताजनक’’ है और ‘‘जलवायु आपातकाल’’ की तरफ ध्यान आकर्षित करता है।

समन्वित स्वास्थ्य एवं कल्याण परिषद् (आईएचडब्ल्यू परिषद्) के सीईओ कमल नारायण उमर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों से हमने विपरीत जलवायु घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी है और उष्णकटिबंधीय देश होने के नाते, मेरा मानना है कि समय आ गया है कि भारत जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए क्योंकि पिछले कुछ समय से जलवायु के और खराब होने का रूख प्रतीत होता है।’’

ग्रीनपीस इंडिया के वरिष्ठ जलवायु प्रचारक इश्तियाक अहमद ने कहा कि ये बारिश पूर्व एवं पश्चिम से चक्रवाती तूफानों का परिणाम हैं और इससे बड़ा पर्यावरणीय नुकसान हो सकता है और देश में खाद्य सुरक्षा को पटरी से उतार सकता है।

अहमद ने कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्से में इस तरह की भीषण बारिश का बड़ा कारण पूर्वी एवं पश्चिमी तूफानों का संगम है। असमय बारिश से पर्यावरणीय नुकसान हो सकता है जिससे देश में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पहल को क्षति हो सकती है।’’

आईआईटी भुवनेश्वर में सहायक प्रोफेसर वी. विनोज ने कहा कि राज्यों एवं देश को ‘‘जलवायु स्मार्ट’’ बनना होगा। उन्होंने जलवायु की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने के लिए विशिष्ट सूचना प्रणाली लगाए जाने का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों