लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में टीका लगवाने वाली दंत चिकित्सक की हालत नाजुक

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:46 IST

Open in App

ओंगोल (आंध्र प्रदेश) 27 जनवरी आंध्र प्रदेश में एक महिला दंत चिकित्सक के कोविड-19 का टीका लगवाने के कुछ दिन बाद बीमार होने का मामला सामने आया है। महिला की हालत नाजुक है और उसका चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि महिला के बीमार होने का उसे टीका लगाए जाने से कोई ताल्लुक नहीं है।

प्रकाशम के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएमएचओ) पी. रत्नावली ने बताया कि दंत चिकित्सक धना लक्ष्मी ने सरकारी अस्पताल में जब टीका लगवाया था तब उसके मूत्रमार्ग और यकृत में संक्रमण था।

उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद दंत चिकित्सक ने बुखार होने की शिकायत की और उसके लिए कुछ दवाइयां भी लीं।

डीएमएचओ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंगलवार को रक्तचाप गिरने और बुखार बढ़ने के बाद, उन्हें चेन्नई के ‘अपोलो अस्पताल’ में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि चेन्नई में भर्ती कराने से पहले एक स्थानीय अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनके गुर्दे और यकृत में संक्रमण होने की बात पता चली थी। उनके स्वास्थ्य को टीके लगने से नहीं जोड़ा जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर