लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति कुल मिलाकर स्थिर हो रही है : सरकार

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने शनिवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति कुल मिलाकर स्थिर हो रही है तथा सरकार इसे आगे और स्थिर करने की दिशा में काम करेगी।

शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में कोविड-19 के कुल मामलों में से 85 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 11 राज्यों में संक्रमण के एक-एक लाख से अधिक उपचाराधीन मामले हैं, जबकि आठ राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच तथा 17 राज्यों में पचास-पचास हजार से कम उपाचराधीन रोगी हैं।

इसने यह भी कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में संक्रमण के रिकॉर्ड संख्या में मामले सामने आ रहे हैं तथा इन राज्यों में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में भी कमी आ रही है।

मंत्रालय ने कहा कि 24 राज्यों में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है और दिल्ली, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश में संक्रमण दर में काफी कमी आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में महामारी के 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,43,72,907 हो गई है।

इसके साथ ही देश में महामारी से 3,890 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की कुल संख्या 2,66,207 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब 36,73,802 रह गई है, जो कुल मामलों का 15.07 प्रतिशत है। लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 83.83 प्रतिशत हो गई है।

पॉल ने कहा, ‘‘यह इस बात का साक्ष्य है कि हम महामारी की दूसरी लहर में कुछ हद तक ठहराव देख सकते हैं। कुछ राज्यों में साफ तस्वीर दिखी है, कुछ राज्यों में चिंताएं हैं और कुछ राज्यों में वृद्धि हो रही है। यह एक मिश्रित तस्वीर है। लेकिन कुल मिलाकर स्थिति स्थिर हो रही है और हम उम्मीद करते हैं तथा हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे कि महामारी आगे और स्थिर हो तथा मामलों में तेजी से कमी आए।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की कुल 18.04 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। इसमें 45 साल से अधिक आयु के 12.74 करोड़ लोग, 1.62 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के 2.25 करोड़ कर्मी और 18-44 आयु समूह के 42.59 लाख लोग शामिल हैं।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि महामारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास फलीभूत हो रहे हैं तथा जो संक्रमण दर पिछले सप्ताह 21.9 प्रतिशत थी, अब कम होकर 19.8 प्रतिशत रह गई है।

उन्होंने ‘ई संजीवनी ओपीडी’ के बारे में भी बात की जो देश के लोगों को नि:शुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श और दवाएं बताने वाला टेलीमेडिसिन मंच है।

अग्रवाल ने कहा कि ‘स्टे होम ओपीडी’ 28 राज्यों में काम कर रही है और इसके जरिए अब तक 17,000 से अधिक डॉक्टर 30,000 से अधिक परामर्श उपलब्ध करा चुके हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने ‘म्यूकोरमाइकोसिस’ (काले कवक के संक्रमण) को लेकर आगाह किया और कहा कि जब कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं तो अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण उपायों को अपनाना अत्यंत महत्वूपर्ण हो जाता है।

गुलेरिया ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि कवक और जीवाणु जैसे द्वितीयक संक्रमण की वजह से अधिक मौतें हो रही हैं।

कोविड-19 की वजह से व्यक्तियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण, खासकर मधुमेह रोगियों में देश में हाल में ‘म्यूकोरमाइकोसिस’ के कई मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया