लाइव न्यूज़ :

सदन की समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव ध्वनि मत से कराने का दिया सुझाव

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:06 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर महाराष्ट्र विधानसभा की विधायी नियमों की समिति ने सिफारिश की है कि अध्यक्ष पद का चुनाव गुप्त मतदान के बजाय ध्वनि मत के जरिए कराया जाए।

राज्य विधान मंडल के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की।

महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें विधायी नियम समिति की रिपोर्ट पर आपत्तियां तथा सुझाव पेश करने की समय सीमा को 10 दिन से घटाकर एक दिन कर दिया गया है।

यह प्रस्ताव चव्हाण द्वारा पेश किया गया, जिनकी पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में शामिल है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एमवीए ‘‘सबसे असुरक्षित सरकार’’ है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अगर आप कहते हैं कि आपके पास पूर्ण बहुमत है, तो डर क्यों रहे हैं? अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कोई व्हिप नहीं है। अगर सरकार चुनाव हार भी जाती है, तो वह सत्ता से बाहर नहीं हो जाएगी।’’

भाजपा के नेता सुधीर मुंगतीवार ने आश्चर्य जताया कि आखिर सरकार नियमों में बदलाव क्यों करना चाहती है, जबकि वह अध्यक्ष के चुनाव पर आम सहमति के लिए विपक्ष से सलाह ले सकती थी।

विपक्ष ने समिति के प्रस्ताव पर मतदान की मांग की, लेकिन सदन में इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके विरोध में फडणवीस के नेतृत्व में कुछ विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया, लेकिन मुंगतीवार सदन में ही रहे।

राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि विपक्ष के बहिर्गमन को कार्यवाही में दर्ज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि मुंगतीवार सदन में ही मौजूद थे।

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि 10 दिन की अवधि (विधायी नियम समिति की रिपोर्ट पर सुझाव और आपत्ति के लिए) को घटाकर एक दिन कर दिया गया है, क्योंकि कोविड-19 के कारण सदन की कार्यवाही की अवधि भी कम कर दी गई है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अध्यक्ष का चुनाव होना है। नाना पटोले के कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के लिए इस्तीफा देने के बाद से, यह पद इस साल फरवरी से खाली है।

इससे पहले, राज्य में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हमेशा सर्वसम्मति से होता आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह