लाइव न्यूज़ :

कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित चार मुख्य न्यायाधीशों का तबादला किया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश जे के माहेश्वरी सहित चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला करने की सिफारिश की है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुये छह अक्टूबर को प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि न्यायमूर्ति माहेश्वरी के नेतृत्व वाले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का उनकी निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के लिये इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति माहेश्वरी को सिक्किम उच्च न्यायालय और सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए के गोस्वामी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट के अनुसार कॉलेजियम की 14 दिसंबर को हुयी बैठक में तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर स्थानांतरित करने और उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा, कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति संजय यादव को मप्र उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति विनीत कोठारी को मद्रास उच्च न्यायालय से गुजरात उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की है।

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश बिन्दल को कलकत्ता उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को कलकत्ता उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को मप्र उच्च न्यायालय से कर्नाटक उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की गयी है।

 प्रधान न्यायाधीश बोबडे के साथ न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर इस पांच सदस्यीय कॉलेजियम के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos