लाइव न्यूज़ :

लातूर के कोचिंग सेंटर से छात्रों की कोविड-19 जांच कराने को कहा गया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 10:47 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 26 फरवरी महाराष्ट्र के लातूर में जिला प्रशासन ने निजी कोचिंग केन्द्रों और प्रशिक्षण संस्थानों को पांच दिन में अपने सभी छात्रों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि लातूर के जिलाधिकारी पृथ्वीराज बी पी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने जिले के शैक्षणिक संस्थानों को संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अगले पांच दिनों में प्रत्येक छात्र की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने को कहा है।

अधिकारी ने बताया कि संस्थानों को (आरटी-पीसीआर या रैपिड एंटीजन) जांच के लिए चिकित्सा दल के साथ समन्वय करने को कहा गया है। संस्थानों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि एक कमरे में छात्रों के बीच 1.2 मीटर की दूरी होनी चाहिए। इसके अलावा छात्रावास में भी एक समय में अधिकतम 50 छात्रों को रहने की ही मंजूरी देने को कहा गया है और एक कमरे में दो से ज्यादा छात्र नहीं होने चाहिए।

जिला प्रशासन ने पूर्व में कहा था कि 27 और 28 फरवरी को जनता कर्फ्यू रहेगा।

लातूर में संक्रमितों की संख्या 25,125 हो गयी है। फिलहाल 460 मरीज उपचाराधीन हैं। संक्रमण के कारण 704 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह