लाइव न्यूज़ :

फार्मेसी छात्रा के अपहरण एवं बलात्कार का दावा फर्जी निकला

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:55 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 फरवरी हैदराबाद में कुछ ऑटो चालकों द्वारा अपहरण एवं बलात्कार किये जाने के फार्मेसी छात्रा का तीन दिन पहले किया गया दावा फर्जी साबित हुआ है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कुछ पारिवारिक मसलों को लेकर छात्रा ने घर से बाहर निकलने के लिये यह कहानी गढ़ी ।

छात्रा (19) ने दावा किया था कि जब वह कॉलेज से वापस आ रही थी तो 10 फरवरी को कुछ ऑटो चालकों ने उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया और उससे बलात्कार किया ।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि जिस ऑटो में वह जा रही थी उस चालक ने बार बार आग्रह करने के बावजूद वाहन नहीं रोका और वह तेज गति से वाहन चलाने लगा ।

उसकी मां ने कुछ पड़ोसियों की मदद से पुलिस को कथित अपहरण की सूचना दी और बाद में इसकी शिकायत दर्ज करायी ।

बयान में कहा गया है कि इसके तत्काल बाद पुलिस सतर्क हो गयी और उस स्थान का पता लगाया जहां वह अर्द्धविक्षिप्त अवस्था में थी ।

बाद में उसे अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है । लड़की ने दावा किया था कि उससे बलात्कार किया गया और उस पर हमला हुआ ।

महिला ने उस ऑटो चालक की पहचान कर ली, जब पुलिस ने कुछ चालकों की तस्वीर उसे दिखायी । महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने चालक से पूछताछ की ।

बाद में यह बात सामने आयी कि महिला का बयान झूठा था क्योंकि न तो बलात्कार हुआ और न ही हमला किया गया ।

महिला ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि जब पुलिस ने उसका पता लगा लिया तो उसने अपहरण का नाटक रचा ।

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश भागवत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि न तो अपहरण हुआ और न ही बलात्कार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो