लाइव न्यूज़ :

‘नोक्कुकूली’ के खिलाफ शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सर्कुलर को थाना भेजा गया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:09 IST

Open in App

कोच्चि, आठ दिसंबर केरल उच्च न्यायालय को पुलिस ने बुधवार को बताया कि ‘नोक्कुकूली’ के संबंध में उचित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देते हुए सभी थानों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

राज्य पुलिस प्रमुख ने 26 नवंबर को सभी जिलों के पुलिस प्रमुख को सर्कुलर जारी किया और ‘‘निर्देश दिया कि ‘नोक्कुकूली’ की मांग को लेकर मिलने वाली सभी उचित अर्जियों पर प्राथमिकियां दर्ज की जाएं और मामले की बेहद सतर्कता से जांच करें।’’

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति देवान रामचन्द्रन ने 23 नवंबर को निर्देश दिया था कि उनके तहत आने वाले सभी थानों को सर्कुलर जारी करें और बेतुकी मजदूरी मांगने वालों के खिलाफ रंगदारी वसूली का मामला दर्ज करें।

पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता ई. सी. विनीश ने अदालत को बताया कि राज्य में ‘नोक्कुकूली’ कुछ हद तक नियंत्रण में है।

पुलिस की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति रामचन्द्रन ने कहा कि वह मामले के निस्तारण पर विचार कर रहे थे। हालांकि अदालत ने इसकी अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख तय की है।

अदालत एक होटल मालिक की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने बेतुकी मजदूरी मांगने वाले कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बगैर अपना धंधा चलाने के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।

अदालत ने पिछली सुनवाई में कहा था कि बेतुकी मजदूरी की मांग से केरल का नाम खराब हुआ है और उस पूरे गोरखधंधे की पहचान ‘नोक्कुकूली’ के रूप में हुई है।

केरल सरकार ने एक नवंबर को अदालत से कहा था कि राज्य में ‘‘नो नोक्कुकूली 2021’’ अभियान शुरू कर दिया गया है वह बेतुकी मजदूरी मांगने के सख्त खिलाफ है और इस तरह की गतिविधि में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति का संरक्षण नहीं करेगी।

गौरतलब है कि सरकार ने एक मई, 2018 को बेतुकी मजदूरी मांगने की प्रथा को प्रतिबंधित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया