लाइव न्यूज़ :

बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला गया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:04 IST

Open in App

जयपुर, सात मई राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह बोरवेल में दुर्घटनावश गिरे चार वर्षीय बालक को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया और बच्चा पूर्णतया स्वस्थ्य है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बाहर निकालने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘यह राहत और प्रसन्नता की बात है कि सांचोर (जालौर) के लाछड़ी गांव में बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम बच्चा अनिल देवासी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय प्रशासन एवं बचाव कार्य में शामिल टीमों का कार्य प्रशंसनीय है, बालक के अच्छे स्वास्थ्य की कामना है।’’

थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने शुक्रवार को बताया कि निर्माणाधीन बोरवेल की 90 फुट की गहराई में गिरे चार वर्षीय अनिल को करीब 16 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात करीब 2.20 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि बोरवेल में गिरे बच्चे को देर रात स्थानीय माधाराम ने स्थानीय तकनीक से तीन प्लास्टिक के पाईप की सहायता से बाहर निकाला।

उल्लेखनीय है कि लाछडीगांव में एक खेत में निर्माणाधीन कच्चे बोरवेल में बृहस्पतिवार को सुबह करीब सवा दस बजे अनिल खेलते समय अंदर जा गिरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग