लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने केन्द्र को पत्र लिखकर ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 अप्रैल पंजाब के मुख्यम‍ंत्री अमरिन्दर सिंह ने रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर राज्य का चिकित्सीय ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने घटती आपूर्ति को रेखांकित करते हुए दूसरी बार केन्द्र को पत्र लिखा है।

एक बयान के अनुसार फिलहाल राज्य में रोजाना करीब 200 मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन की खपत हो रही है। अगले दो सप्ताह में इसके बढ़कर 250 से 300 मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से लोगों की आमद के चलते संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के मद्देनजर मुख्य सचिव विनी महाजन को केन्द्र के साथ इस मुद्दे पर बात करने के लिये कहा है।

बयान में कहा गया है कि केन्द्र सरकार से शनिवार को जारी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के नए आवंटन के अनुसार पंजाब का कोटा बढ़ाकर कम से कम 250 मीट्रिक टन करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रही। इसलिये आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब