लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने दावानल पर नियंत्रण के लिए मदद को लेकर प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:23 IST

Open in App

आइजोल, 26 अप्रैल मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टर तैनात कर मदद करने के लिए सोमवार को केंद्र का शुक्रिया अदा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से बात की थी और जंगलों में लगी आग को बुझाने में केंद्र की मदद की पेशकश की थी।

मुख्यमंत्री ने लुंगलेई और आसपास के इलाके में लगी आग पर काबू पाने के लिए वायु सेना की मदद का आग्रह किया था।

एक अधिकारी के मुताबिक अभियान में वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर को लगाया गया है।

जोरामथंगा ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत शुक्रिया। आश्वासन और त्वरित कार्रवाई के लिए मैं केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

अधिकारियों के मुताबिक लुंगलेई, लोंगतलाई, हनाहथियाल, सिहाना तथा सेरछिप जिलों में जंगलों में लगी आग के कारण राज्य सरकार ने मदद का अनुरोध किया था। हालांकि दावानल में किसी की मौत की सूचना नहीं है।

इन पांच जिलों में लुंगलेई और लोंगतलाई दावानल से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग