लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर के लोगों के साथ हो रहे नस्ली भेदभाव व हमले को लेकर मिजोरम के मुख्यमंत्री ने जताई चिंता, कहा- मानवता का स्तर इतना नीचे कब हो गया

By भाषा | Updated: March 30, 2020 15:13 IST

एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाई दे रहा है कि पूर्वोत्तर के कुछ लोगों को किराने की एक दुकान पर कथित तौर पर घुसने से मना किया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने रविवार को इस वीडियो को संलग्न करते हुए एक ट्वीट किया।

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने कहा, ‘‘मैं इस वीडियो को देखकर बहुत दुखी और हैरान हूं। मानवता का स्तर इतना नीचे कब हो गया।’’

आइजोल: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने कुछ राज्यों में पूर्वोत्तर के लोगों पर हमले की कथित घटनाओं और नस्ली भेदभाव के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हस्तक्षेप का अनुरोध किया ताकि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो सके।

एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाई दे रहा है कि पूर्वोत्तर के कुछ लोगों को किराने की एक दुकान पर कथित तौर पर घुसने से मना किया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने रविवार को इस वीडियो को संलग्न करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस वीडियो को देखकर बहुत दुखी और हैरान हूं। मानवता का स्तर इतना नीचे कब हो गया।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर गौर करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी से इस मामले को देखने का अनुरोध करता हूं।’’ जोरामथांगा ने इस वीडियो में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और अरुणाचल प्रदेश के उनके समकक्ष पेमा खांडू को टैग किया है।  

टॅग्स :मिजोरमअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो