लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौरी अंदाज में कहा, ‘‘अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से’’

By भाषा | Updated: November 20, 2021 15:51 IST

Open in App

इंदौर, 20 नवंबर केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लगातार पांचवीं बार देश भर में अव्वल रहने पर गदगद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को स्थानीय नागरिकों, सफाई कर्मियों, जन प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को बोलचाल के इंदौरी अंदाज में बधाई दी।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से। इंदौर अद्भुत है, गजब है। धन्य है इंदौर की जनता। इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम, जिसने इंदौर को लगातार पांचवीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा।’’

इंदौर में स्थानीय बोलचाल की भाषा में भैया शब्द के लिए ‘भिया’ बोलने का चलन है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर शहर के आम नागरिकों, सफाई कर्मियों, जन प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा, ‘‘इंदौर को (स्वच्छता के मामले में) पहले स्थान पर रहने की आदत हो चुकी है।’’

गौरतलब है कि इंदौर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के ‘‘सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज’’ में भी अव्वल रहा है।

इस बीच, इंदौर को लगातार पांचवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिलने पर प्रसन्न सफाई कर्मियों ने शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर नाचकर जोरदार जश्न मनाया।

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, गृह मंत्री एवं इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इंदौर के लोगों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री चौहान से यह मांग भी की कि इंदौर समेत प्रदेश के जिन शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में पुरस्कार जीते हैं, उन शहरों के प्रत्येक सफाई कर्मी को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह