लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिवंगत ‘कोरोना योद्धा’ के परिजन को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत ‘कोरोना योद्धा’ डॉक्टर अनस मुजाहिद के परिवार को शनिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की।

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में स्त्री रोग विभाग में जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर मुजाहिद की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद नौ मई को मौत हो गई।

केजरीवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘दिवंगत डॉक्टर अनस बहुत मेहनती थे और दिल्ली में कोरोना वायरस संकट के दौरान जीटीबी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉक्टर अनस जैसे कई कोरोना योद्धा दिल्ली के लोगों की मदद कर रहे हैं और अनस जैसे लोगों की वजह से ही हम जीवन रक्षा करने में सफल रहे हैं और दिल्ली सरकार कोरोना महामारी से लड़ने में कामयाब रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं मुजाहिद के पिता डॉक्टर मुजाहिदुल इस्लाम से बात कर रहा था और जब मैंने उन्हें भविष्य की जरुरतों को लेकर आश्वासन दिया तो उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को किसी मदद की जरुरत नहीं है, और उनकी इच्छा सिर्फ इतनी है कि वह और उनका परिवार देश सेवा करता रहे। मैं उनके विचारों को सलाम करता हूं और भविष्य में उनकी जरुरत के वक्त उनके साथ खड़े रहेंगे।’’

डॉक्टर इस्लाम ने संकट की घड़ी में मदद के लिए मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार को धन्यवाद दिया और कहा, वह चाहते हैं कि मुजाहिद की तरह उनके बाकी बच्चे भी देश की सेवा करें।

मुजाहिद के परिवार में माता-पिता, तीन भाई और एक बहन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों