लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने नवंबर में ही दूसरी लहर की आशंका जतायी थी, सरकार ने तैयारी नहीं की : भाजपा नेता

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:35 IST

Open in App

पुणे, 23 अप्रैल भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव भंडारी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले साल नवंबर में ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर का अनुमान जताया था लेकिन इसके बावजूद महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए कोई तैयारी नहीं है।

भंडारी ने दावा किया कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने शुरू कर दिए होते तो आज राज्य के अस्पतालों को ऑक्सीजन की भयंकर कमी से नहीं जूझना पड़ता।

भंडारी ने पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘कोविड-19 के घटते मामलों की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री ठाकरे ने 22 नवंबर को फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों को संबोधित किया था। अपने संबोधन में कहा था, हालांकि संख्या (संक्रमण की) कम हो गयी है लेकिन लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि कोविड-19 का खतरा टल गया है। उन्होंने कुछ पश्चिमी देशों का उदाहरण देते हुए दूसरी लहर की आशंका भी जतायी थी।’’

भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दूसरी लहर के बारे में फरवरी में फेसबुक लाइव के एक और सेशन में भी कहा था।

भाजपा नेता ने सवाल किया, ‘‘दूसरी लहर के बारे में उनकी आशंका सच निकली है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर राज्य सरकार के पास पहले से जानकारी थी, तो उन्होंने हालात से निपटने के लिए क्या तैयारियां की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा