लाइव न्यूज़ :

संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करवा कर मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया : महंत नरेंद्र गिरि

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:07 IST

Open in App

हरिद्वार, 11 मार्च अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने साधु-संतो पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करवा कर अच्छा कार्य किया है।

महंत नरेंद्र गिरि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सबसे खुशी की बात यह हुई कि नए मुख्यमंत्री ने सभी संतों और श्रद्धालुओं के उपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करवायी। यह बहुत अच्छा कदम था।’’

गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपरिवार हर की पैड़ी आकर गंगा पूजन करना भी अच्छा फैसला था। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वह (रावत) आस्थावान हैं और संतों से उनका लगाव है।’’

यह पहला मौका है जब कुंभ में शाही स्नान के दौरान साधु-संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

महंत ने कुंभ मेले में श्रद्धालुओं के आने पर पाबंदियां हटाने के लिए भी मुख्यमंत्री रावत की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि संत चाहते हैं कि कुंभ में टैंट लगें और जमीन आवंटित हो तथा 2010 से भी भव्य रूप में कुंभ आयोजित हो।

उन्होंने मुख्यमंत्री से हरिद्वार के नगर आयुक्त को हटाए जाने की मांग करते हुए कहा कि उनके कारण जनहित के फैसले नहीं हो पा रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद