लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आचार संहिता लागू होने के दौरान 1374 शिकायतें मिलीं

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अप्रैल असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें हाल में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान 1374 शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

सीईओ कार्यालय जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इन 1374 शिकायतों में से 411 को खारिज कर दिया गया जबकि 961 को सही पाया गया तथा दो अभी लंबित हैं।

इसमें कहा गया कि प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीन चरणों में हुए चुनाव के मद्देनजर 26 फरवरी से आठ अप्रैल तक आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान प्रतिबंधित अवधि के दौरान प्रचार करने की 13 शिकायतें मिलीं। इनमें से छह शिकायतों को खारिज कर दिया गया।

बयान में कहा गया कि आग्नेयास्त्र दिखाने और धमकाने से जुड़ी सात शिकायतें थीं और इनमें से छह को खारिज कर दिया गया। नकदी बांटे जाने से जुड़ी 30 शिकायतें थीं और इनमें से 27 को खारिज कर दिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अन्य शिकायतों में उपहार व कूपन के वितरण, बिना अनिवार्य जानकारी दिये पोस्टरों का प्रकाशन, संपत्ति को विरूपित करने, बिना इजाजत पोस्टर व बैनर लगाने, धार्मिक या सांप्रदायिक भाषण या संदेश देने, तय सीमा के बाद स्पीकरों के इस्तेमाल, बिना मंजूरी के गाड़ियों का इस्तेमाल करने से जुड़ी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण