लाइव न्यूज़ :

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति पद का प्रभार रेक्टर प्रोफेसर विजय कुमार शुक्ल को सौंपा गया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 22:17 IST

Open in App

वाराणसी (उप्र), 29 मार्च काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर विजय कुमार शुक्ल को यह प्रभार सौंपा गया है। विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति होने तक प्रोफेसर शुक्ल इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

बीएचयू द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कुलपति पद पर प्रोफेसर राकेश भटनागर का तीन साल का कार्यकाल 27 मार्च को समाप्त हो गया था।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा रविवार रात जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘बीएचयू अधिनियम के तहत विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रोफेसर विजय कुमार शुक्ल बीएचयू के कुलपति पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रोफेसर भटनागर को 28 मार्च, 2018 में बीएचयू का कुलपति नियुक्त किया गया था।

बीएचयू के जन संपर्क अधिकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के रेक्टर नियुक्त होने से पहले शुक्ल बीएचयू में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक पद पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं