लाइव न्यूज़ :

अराजक तत्वों ने मंदिर से झंडा उतारा, तोड़फोड़ की; तनाव व्याप्त

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:29 IST

Open in App

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), 20 अक्टूबर फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को संकिसा बौद्ध तीर्थ क्षेत्र में स्थित विवादित स्थल पर बौद्ध धर्मावलंबियों की भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों द्वारा भगवा झंडा उतार कर पंचशील ध्वज फहराए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पथराव होने से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर धम्म यात्रा के दौरान बौद्ध अनुयायियों में शामिल कुछ अराजक तत्व संकिसा बौद्ध तीर्थ क्षेत्र में विवादित टीले पर स्थित बिसारी देवी मंदिर पर चढ़े और वहां लगा भगवा झंडा नीचे फेंककर उस पर पंचशील ध्वज लगा दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सनातन धर्मियों और बौद्ध धर्मियों के बीच पथराव हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद सनातन धर्मियों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित सनातन धर्मियों को शांत करवा कर सड़क खुलवाया। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधकारी (सदर) अनिल कुमार ने लिखित आश्वासन दिया कि बिसारी देवी मंदिर में हुई तोड़फोड़ को सही करा कर उसे पुरानी स्थिति में लौटाया जाएगा।

संकिसा स्थित धार्मिक स्थल के संबंध में बौद्ध अनुयायियों का दावा है कि यह बौद्ध स्तूप है और यहीं भगवान बुद्ध का स्वर्गावतरण हुआ था। वहीं, सनातनधर्मियों का दावा है कि धार्मिक स्थल पर मां बिसारी देवी का प्राचीन मंदिर है। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित है। लिहाजा यह सनातनधर्मियों की जगह है। इस धार्मिक स्थल पर दावे को लेकर करीब 40 साल से बौद्ध और सनातन धर्मावलम्बियों के बीच अदालत में मुकदमा चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टड्रग्स तस्करी रोकना तो बस एक बहाना है...!

भारतब्रिटिश साम्राज्य के विनाश के लिए गले लगाई शहादत

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

कारोबारPetrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के नए दाम, यहाँ देखें ताजा लिस्ट

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं