लाइव न्यूज़ :

पड़ोस का बदलता भूराजनीतिक परिदृश्य सुरक्षा बलों के लिए नयी चुनौतियां पैदा कर रहा है : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:45 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान), 29 सितंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि भारत के पड़ोस में बदलता भूराजनीतिक परिदृश्य सुरक्षा बलों के लिए नयी चुनौतियां पैदा कर रहा है।

जोधपुर दौरे के तीसरे दिन उपराष्ट्रपति सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के मुख्यालय गए और वहां अधिकारियों को संबोधित किया।

देश की सीमाओं पर बढ़ती कुटिल गतिविधियों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी सुरक्षा बलों के समक्ष एक और चुनौती है।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘बीएसएफ ने देश में आतंकवादियों के घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ अपनी क्षमता साबित की है।’’

उन्होंने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए बीएसएफ की प्रशंसा की और बल द्वारा बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान चलाए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का भी जिक्र किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पड़ोस में बदलता भूराजनीतिक परिदृश्य सुरक्षा बलों के लिए नयी चुनौतियां पैदा कर रहा है।’’ हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया।

उपराष्ट्रपति केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप) भी गए, जहां उन्होंने वैज्ञानिकों द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कृषि परियोजनाओं की जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह