लाइव न्यूज़ :

एएमयू के कुलपति ने आईसीएमआर के महानिदेशक को पत्र लिखकर कोविड स्वरूप के जांच की मांग की

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:03 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), नौ मई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की कोविड-19 और उसके लक्षणों से होने वाली मौतों से चिंतित कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक को पत्र लिखकर विश्‍वविद्यालय और उसके आसपास के वातावरण में वायरस के स्वरूपों की जांच कराने का अनुरोध किया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक को आज, रविवार को भेजे गये पत्र में कुलपति प्रोफेसर मंसूर ने आशंका व्यक्त की है कि एएमयू परिसर और आसपास के इलाकों में कोरोना वायरस के एक विशेष स्वरूप से होने वाले संक्रमण के कारण मौतें हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला, जोकि कोविड नामित प्रयोगशाला है, इस शहर में पाए जाने वाले स्वरूप के वायरल जीनोम अनुक्रमण को ट्रेस करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटेड बायोलॉजी प्रयोगशाला, नई दिल्ली को नमूने भेज रहा है।

कुलपति ने कहा कि वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में यह कारगर होगा। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि पिछले 18 दिनों में कोविड से एएमयू के 16 लोगों की मौत हुई है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो शादाब खान की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को मृत्यु हो गयी। खान एएमयू के 15 वें अध्यापक थे जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हुई।

एएमयू के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इस समय ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहा है और पिछले 12 दिनों से अस्पताल को लगातार प्रयासों के बावजूद बाहर से ऑक्सीजन का एक भी सिलेंडर नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं