लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के काफिले में विधायक का वाहन घुसने पर चालान काटा गया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:39 IST

Open in App

प्रयागराज, नौ अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले में शुक्रवार को एक विधायक का वाहन घुसने पर उसका चालान काटा गया।

दारागंज थाने के एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कौशांबी जिले के चायल से विधायक संजय गुप्ता का वाहन परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री के काफिले में घुस आया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की नजर जैसे ही उस वाहन पर पड़ी तो वाहन को रोका गया और विधायक को वाहन से नीचे उतारा गया।

उन्होंने बताया कि विधायक का वाहन दारागंज थाने ले जाया गया जहां 5500 रुपये का चालान काट कर वाहन को छोड़ा गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को यहां कोविड प्रबंधन की समीक्षा करने आए थे। परेड ग्राउंड स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री एसआरएन अस्पताल गए जहां उन्होंने चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू