लाइव न्यूज़ :

सभापति संसदीय समितियों की बैठक डिजिटल माध्यम से कराएं : कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 9, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति एम वेंकैया नायडू से संसद की स्थायी समितियों की बैठक डिजिटल माध्यम से कराने की अनुमति देने का आग्रह करते हुए कहा है कि लोगों की बदहाली पर संसद मूकदर्शक बने हुए नहीं रह सकती।

राज्यसभा के सभापति को एक पत्र में खड़गे ने उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की है और कहा है कि संसदीय समितियां इस महामारी से निपटने और लोगों को राहत प्रदान करने के मौजूदा कदमों में योगदान दे सकती है।

खड़गे ने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में भारत की संसद मूकदर्शक बने हुए नहीं रह सकती और ना ही उसे ऐसा करना चाहिए। लोगों के साथ एकजुटता का संदेश देना होगा ताकि उनकी पीड़ा कम हो और एकता दिखे।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि स्थायी समितियों से संबंधित विभाग संसद का प्रभावी, निष्पक्ष तंत्र है और समितियों में सामूहिक मंथन की परंपरा संसदीय व्यवस्था की शानदार उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय स्थायी समितियों की बैठकें देश भर में पार्टी की तर्ज पर सामूहिक रूप से अपेक्षित पहल प्रदान करेंगी। जवाबदेही सुनिश्चित करने, सभी हितधारकों को संस्थानिक मंच प्रदान करने और एकजुट होकर सामूहिक समाधान तलाशने में ये प्रभावी उपाय हैं।’’

खड़गे ने अपने पत्र में कहा है, ‘‘इस भावना से मैं आपसे स्थायी समितियों की डिजिटल बैठकों को अनुमति देने का अनुरोध करता हूं।’’

खड़गे ने सभापति के ध्यान में लाया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर स्थायी समिति संबंधी विभाग की 123 वीं रिपोर्ट में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें की गयी है।

खड़गे ने समितियों की बैठकें डिजिटल माध्यम से कराने के लिए नायडू के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा, ‘‘मैं आपसे फिर से आग्रह करता हूं कि रिपोर्ट का संज्ञान लें और इस पर कार्रवाई रिपोर्ट मंगाने का आग्रह है। इस तरह की कार्रवाई रिपोर्ट से देश में कोविड की समस्या से निपटने का आगे खाका मिल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी