लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार कोविड-19 के मामलों से निपटने में मदद के लिए उच्च स्तरीय टीम केरल भेजेगी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी केंद्र, हाल में केरल में कोविड-19 के मामलों में ‘तेज’ बढ़ोतरी के मद्देनजर महामारी से निपटने की रणनीति में मदद के लिए एक उच्चस्तरीय टीम राज्य भेजेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बताया।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ एस के सिंह के नेतृत्व वाली यह टीम शुक्रवार को केरल पहुंचेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘केरल में पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमण के मामलों में बहुत तेज वृद्धि हुई है।’’

मंत्रालय ने कहा कि पिछले सात दिनों के दौरान केरल से संक्रमण के 35,038 नए मामले आए हैं और हर दिन करीब 5,000 मामले आ रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘टीम कोविड-19 से निपटने के लिए केरल सरकार की रणनीति की समीक्षा करेगी और इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य प्राधिकारों की मदद करेगी।’’

केंद्र सरकार कोविड-19 से निपटने के संबंध में रणनीतियों को लेकर समय-समय पर विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए टीमें भेजती रही है।

मंत्रालय ने कहा कि यह टीम राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के प्राधिकारों से संवाद करती है और हालात तथा चुनौतियों से निपटने में मदद करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू