लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को केंद्र सरकार देगी आर्थिक सहायता

By भाषा | Updated: February 15, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी केंद्र सरकार ने कोरोना से जान गंवाने वाले 39 पत्रकारों के परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के पत्रकार कल्याण समिति के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण समिति की आज हुई एक बैठक में फैसला लिया कि 39 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

समिति की बैठक के दौरान सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से यह जानकारी दी गई कि कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए पत्रकार कल्याण कोष में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का भी प्रावधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है।

देश के सभी राज्यों के पत्रकार इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

बैठक में शामिल पत्रकारों के प्रतिनिधि संतोष ठाकुर ने देश के सभी पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य और जीवन बीमा संबंधी योजना शुरु करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा बनाये जाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!