लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार टीकों की बर्बादी पर आंकड़े दुरुस्त करेगी, झारखंड ने दर्ज करायी थी आपत्ति

By भाषा | Updated: May 29, 2021 00:19 IST

Open in App

रांची, 28 मई कोविड-19 के टीकों की कथित बर्बादी के बारे में ‘गलत’ आंकड़े को लेकर झारखंड सरकार की लिखित आपत्ति के बाद केन्द्र सरकार ने इन आंकड़ों को शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही और शीघ्र ही इसके लिए कोविन ऐप पर आंकड़ों को ठीक करने का अधिकार राज्यों को भी देने का आश्वासन दिया।

झारखंड में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी अंजानेयुलु डोडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में लिखे गये पत्र पर शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने झारखंड सहित चार राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की और आंकड़ों को दुरुस्त करने पर अपनी सहमति जतायी।

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने कोविन ऐप में ही राज्यों को अपने आंकड़ों को दर्ज करने में हुई किसी गलती को सुधारने का अधिकार देने की बात कही। इससे पहले यह अधिकार सिर्फ केन्द्र सरकार के अधिकारियों के पास था।

यह पूछे जाने पर कि टीकों की बर्बादी के बारे में केन्द्र द्वारा जारी गलत रिपोर्ट में कब तक सुधार होगा, डोडे ने कहा कि जैसे ही केन्द्र सरकार कोविन ऐप में अपने आंकड़े सुधारने का अधिकार राज्य को दे देगी वैसे ही इन आंकड़ों को सुधार दिया जायेगा।

इससे पूर्व झारखंड ने केन्द्र से अपने आंकड़े तत्काल दुरुस्त करने को कहा था क्योंकि केन्द्र सरकार के कोविन ऐप पर अभी भी झारखंड में इन टीकों के 38.45 प्रतिशत अपव्यय की बात कही गयी है जबकि इसके उलट राज्य में टीकों का कुल अपव्यय देश के औसत से कहीं कम सिर्फ 4.65 प्रतिशत ही हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो