लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार को अभी दिल्ली के लोगों के लिए 250 आईसीयू बेड उपलब्ध कराने हैंः आप

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि वादे के अनुरूप केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के नागरिकों के लिए अबतक 250 आईसीयू बेड उपलब्ध नहीं कराए हैं।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों के पास अपना प्रचार करने के लिए पोस्टर लगाने का समय है, लेकिन आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने के दिल्ली सरकार के आग्रह का अनुपालन नहीं करा सके हैं।

उन्होंने कहा, " केंद्र सरकार को दिल्ली के नागरिकों के लिए अभी 250 आईसीयू बेड मुहैया कराने हैं। आपके पास पोस्टर लगाने के लिए काफी समय है लेकिन आपने जो वादा हमसे किया है कि कृपया उसे पूरा कीजिए।"

भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मरीज उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हैं।

उन्होंने कहा, " हम उन्हें गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराकर खुश हैं, लेकिन यह (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ और (हरियाणा के मुख्यमंत्री) मनोहर लाल खट्टर की पूर्ण नाकामी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान