लाइव न्यूज़ :

सेना की मध्य कमान ने सैनिकों को सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:29 IST

Open in App

जबलपुर, 27 फरवरी भारतीय सेना की मध्य कमान ने शनिवार को यहां आयोजित एक अलंकरण समारोह में अपने बहादुर सैनिकों को सम्मानित किया।

मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आई एस घूमन ने अधिकारियों और अन्य रैंक के सैनिकों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया।

सेना की विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में 20 सेना पदक (वीरता), दो सेना पदक (उत्कृष्ट), आठ विशिष्ठ सेवा पदक और एक युद्ध सेवा पदक प्रदान किए गए । इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल ने सराहनीय और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 इकाइयों को "मध्य कमान इकाई प्रशस्ति पत्र" भी प्रदान किया ।

लेफ्टिनेंट जनरल घूमन ने कहा कि सभी रैंकों के सैनिक पुरस्कार पाने वालों का अनुकरण करें और हमेशा सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है