लाइव न्यूज़ :

केन्द्र के कृषि कानून अडानी जैसे कुछ व्यवसायियों की मदद करने के लिए हैं: ममता

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:42 IST

Open in App

बर्दवान, नौ फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केन्द्र के कृषि कानून अडानी जैसे कुछ व्यवसायियों की मदद करने के लिए हैं, जो उनके ‘‘मित्र’’ हैं।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा ‘‘ये व्यवसायी भाजपा के पूंजीपति मित्र हैं और तीन कृषि कानूनों के लागू होने के बाद, वे किसानों से जबरन फसल खरीदने की कोशिश करेंगे।’’

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने किसानों को भयभीत नहीं होने के लिए कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि वह किसी को भी उनका शोषण नहीं करने देंगी।

उन्होंने यहां ‘माटी उत्सव’ का उद्धाटन करते हुए कहा, ‘‘भाजपा के पास कुछ मित्र हैं जैसे कि अडानी बाबा, जो करोड़पति, जमींदार और पूंजीपति हैं। वे बड़े भाजपा पूंजीपति हैं, जो किसानों से जबरन फसल खरीदेंगे और उन्हें दिल्ली में पहले से निर्मित बड़े गोदामों में संग्रहीत करेंगे। और जब लोगों को फसलों की ज़रूरत होगी। उन्हें नहीं देंगे।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘यही कारण है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।’’

उन्होंने किसानों को उनका और उनकी पार्टी के समर्थन का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने चार से पांच बार उनसे (किसानों) फोन पर बात की है। मैंने अपने प्रतिनिधियों को वहां (विरोध स्थलों पर) उनसे बात करने के लिए भी भेजा था। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि जब तक हम जीवित हैं, हम किसानों पर किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं होने देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं किसानों से सीधे फसल खरीदना चाहती हूं। चिंता मत करो, आप (किसान) राष्ट्र के गौरव हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र पश्चिम बंगाल में किसानों से उचित मात्रा में धान नहीं खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल के किसानों से केवल 76,000 टन धान खरीदा है, हालांकि उन्होंने 2.5 करोड़ टन फसल का उत्पादन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया