लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने निगरानी व जांच के प्रयास मजबूत करने के लिए चार राज्यों में उच्च स्तरीय टीमें भेजीं

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवम्बर । हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर के कुछ जिलों में कोविड​​-19 के अधिक मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय टीमें रवाना की हैं। ये टीमें संक्रमण के मामलों की रोकथाम, निगरानी, ​​जांच और कुशल नैदानिक ​​प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में राज्यों के प्रयासों को गति प्रदान करेंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन सामने आने वाले नए कोविड​​-19 मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव हरियाणा और राजस्थान में आने वाले एनसीआर क्षेत्रों में देखा जा रहा है, जहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया हरियाणा के लिए तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि डॉ. वी के पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग राजस्थान के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डॉ. एस के सिंह, निदेशक (एनसीडीसी) गुजरात के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि डॉ. एल. स्वास्तिचरण, अतिरिक्त डीडीजी, डीएचजीएस मणिपुर की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

टीमें उन जिलों का दौरा करेंगी जहां कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे हैं और संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण उपायों, निगरानी, ​जांच और संक्रमित मामलों के कुशल नैदानिक ​​प्रबंधन के राज्यों के प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में सहयोग करेंगी।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय टीमें समय पर जांच और अन्य संबंधित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए राज्यों का मार्गदर्शन करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?