लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने से पहले समीक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च देश में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण की तैयारियों के बीच केंद्र ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक की तथा उनसे ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा जहां टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या कम है। इसने खास तौर पर ऐसे जिलों को भी चिह्नित करने को कहा जहां संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि हो रही है।

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कोविड टीकाकरण अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष डॉ. आर एस शर्मा और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशकों और टीकाकरण अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्रालय ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में देशभर में टीकाकरण अभियान की स्थिति और गति तथा अप्रैल 2021 की तैयारियों (जब 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा) की समीक्षा की गई।

बयान में कहा गया कि बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से यह भी कहा गया कि वे ऐसे क्षेत्रों, जहां लोगों ने कम टीकाकरण कराया है, तथा खास तौर पर ऐसे जिलों को चिह्नित करें जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है।

इसमें कहा गया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से उचित कार्रवाई करने को भी कहा गया।

बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के टीकाकरण के बारे में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई कि संबंधित श्रेणियों में केवल योग्य लाभार्थियों का ही पंजीकरण और टीकाकरण हो।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों में क्षमता इस्तेमाल की नियमित समीक्षा करने को भी कहा गया।

बयान में कहा गया कि उनसे इस तरह के और प्रतिष्ठानों की आवश्यकता का पता लगाने के लिए निजी टीकाकरण केंद्रों का जीआईएस विश्लेषण करने तथा निजी टीकाकरण केंद्रों की टीका आपूर्ति और दिशा-निर्देश संबंधी आशंकाओं का समाधान करने को भी कहा गया।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई कि प्रशीतन केंद्रों या निजी टीकाकरण केंद्रों में आवश्यकता से अधिक भंडारण या कम भंडारण से बचने के लिए टीकों की आपूर्ति खपत के आधार पर हो।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उनसे टीकों के भंडार तथा खपत की नियमित समीक्षा करने को भी कहा गया।

केंद्र ने राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को यह सलाह भी दी कि टीकों के बेकार होने की दर एक प्रतिशत से नीचे रहे जो वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर छह प्रतिशत है।

उनसे यह भी कहा गया कि वे टीकों के भंडार का समय पर इस्तेमाल कर लें जिससे कि टीकों की समापन अवधि की समस्या से बचा जा सके तथा टीकों की खपत के विवरण को-विन और ई-विन पोर्टलों पर अद्यतन करें।

डॉ. शर्मा ने कहा कि टीकों के भंडारण और प्रचालन में कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने जोर देकर पुन: कहा कि दूसरी खुराक के लिए टीकों का भंडार रखने की कोई अहमियत नहीं है और राज्य मांग आने पर सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों को टीकों की तत्काल आपूर्ति करें।

राष्ट्रव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण की शुरुआत गत 16 जनवरी से हुई थी, जिसमें सर्वप्रथम स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए टीकाकरण की शुरुआत दो फरवरी से हुई थी।

इसके बाद 60 साल से अधिक उम्र के लोगों तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत एक मार्च से हुई थी। अब 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए एक अप्रैल से कोविड रोधी टीकाकरण शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू